फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मर्डर: सीमापुरी में पति की चाकू मारकर हत्या, पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ का किया था विरोध

Tue, 28 Oct 2025 10:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीमापुरी में बीती रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर उनके पति की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बीती रात को एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला हत्या में बदल गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपी हिरासत में हैं, जबकि जांच जारी है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बीती 27 अक्टूबर को रात 11:56 बजे पीसीआर कॉल के जरिए थाने को सूचना मिली कि न्यू सीमापुरी में एक झगड़े की घटना हुई है। शिकायतकर्ता फरीन ने बताया कि 18 साल के आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जो उनका परिचित था। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और मारपीट भी की।
विज्ञापन

इसी बीच, फरीन के पति अकबर अली मिर्जा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे और अकबर पर चाकू से हमला कर दिया। जिनके जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सीमापुरी थाने के पास बीसी थे। डीसीपी शाहदारा ने बताया कि छेड़छाड़ और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। दो आरोपी हिरासत में हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें