फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, शादी और मर्डर तक: दिल्ली में राजा बाबू की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदा, ससुराल पर शक की सुई

Thu, 14 Nov 2024 10:22 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मोती नगर इलाके में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मोती नगर इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त राजा बाबू के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने घर के पास उस पर चाकू से हमला किया। मृतक के पिता गंगाराम ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या करने का शक जताया है।

विज्ञापन


पिता के मुताबिक, उसके बेटे ने पड़ोस में रहे वाली एक लड़की से उसके परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ एक साल पहले शादी कर ली थी। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा हुआ, लेकिन दोनों पक्षों ने कभी भी झगड़े की शिकायत थाने में नहीं की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें