फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा स्टंट: तेज रफ्तार ऑटो से लटक स्टंटबाजी कर रहा था युवक, साइकिल सवार से जा टकराया

Wed, 13 Dec 2023 12:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

साइकिल सवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। वीडियो संज्ञान में आने के बाद वजीराबाद थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से स्टंट करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें तेज रफ्तार ऑटो पर सवार एक युवक लटककर जाते हुए दिख रहा है। इस दौरान एक साइकिल सवार भी उससे टकराकर घायल हो गया। साइकिल सवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। वीडियो संज्ञान में आने के बाद वजीराबाद थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल साइकिल सवार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, वीडियो के जरिये ऑटो की तलाश की जा रही है। वायरल वीडियो बाइक सवार के हेलमेट में लगे कैमरे से बना हुआ है। बाइक सवार सिग्नेचर ब्रिज पर जा रहा था। उसके आगे चल रहे ऑटो पर युवक लटककर बगल से गुजरने वाले वाहनों पर हाथ मार रहा था।

इस बीच युवक आगे चल रहे एक साइकिल सवार से टकरा गया।आसपास मौजूद लोगों ने मामूली रूप से घायल साइकिल सवार को उठाया। उतरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें