फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर डाली युवती की फोटो, भोजपुरी एक्टर अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में पागल फरीदाबाद के युवक ने महिला दोस्त की शादी दूसरी जगह तय होने पर उसकी फोटो इंटरनेट पर डाल कर संबंध तुड़वाने का प्रयास किया। अब खुद से शादी करने पर महिला दोस्त पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दयाल नगर निवासी मनीष कुमार भोजपुरी गानों के वीडियो एलबम बनाने वाली कंपनी में बतौर कलाकार काम करता है।

सूरजकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती से उसकी दो साल से दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक मनीष युवती को एकतरफा प्रेम करता है और उससे विवाह करना चाहता है।
विज्ञापन

युवती की जो फोटो नेट पर अपलोड की गई है, वह...

कुछ दिन पहले ही युवती का विवाह कहीं और तय हो गया। इससे दुखी मनीष ने युवती से विवाह तोड़कर उससे शादी करने को कहा। युवती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

इस पर मनीष ने युवती का एक पासपोर्ट साइज स्टिल फोटो भोजपुरी गाने के बीच एडिट कर डाल दिया और उसे वीडियो को यूट्यूब पर डाल दिया। इंटरनेट पर फोटो आने से युवती के बारे में चर्चाएं होने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि मनीष अब उसे बार-बार फोन कर धमका रहा है और शादी करने का दबाव बना रहा है।

एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की जो फोटो नेट पर अपलोड किया गया है, वह अश्लील नहीं है। आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें