फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहने पर युवक की चाकू मारकर हत्या 

Wed, 06 May 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नांगलोई इलाके में गली में हो रहे झगड़े के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने और झगड़ा नहीं करने की नसीहत देना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त आशीष किशोर उर्फ आशू (32) के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


वारदात के बाद झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है। 

 पुलिस के मुताबिक आशीष परिवार के साथ नांगलोई कैंप-2 में रहता था। उसके परिवार में पिता कमल किशोर, मां मधु, एक भाई पंकज, पत्नी शालू व एक साल की एक बेटी है। सोमवार शाम को इलाके में ही रहने वाला गौरी शंकर नामक शख्स शराब के नशे में नत्थूलाल के बेटों व उसके के भाई से झगड़ा करने लगा। गली में भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


गली में मौजूद आशीष ने इसका विरोध किया और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा।  इस बीच जतिन उर्फ जीतू नामक युवक वहां पहुंचा और उसने आशीष को चले जाने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी देने लगा। 

इस बीच उसने फोन कर अपने एक नाबालिग दोस्त को बुला लिया। साथी के आते ही जतिन ने आशीष को पकड़ा जबकि नाबालिग ने उसके सीने में चाकू से कई वार कर दिए। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायल आशीष को महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें