फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से ज्यादा गोली मारकर कत्ल: 23 साल के अक्की पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत; मां-पिता का भी हो चुका निधन

Wed, 27 May 2026 06:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के खजूरी खास में मंगलवार देर रात आकिब (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रंजिश की आशंका जता रही है। आकिब पर पांच प्राथमिकी दर्ज थे।
विज्ञापन
युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकिब (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने आकिब पर दर्जनभर से अधिक गोलियां दागीं। कई गोलियां उसको लगीं और उसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि आकिब के खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मुकदमें दर्ज थे।

विज्ञापन

पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से उसको मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। उसके आधार पर पता चला है कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को मामले में कुछ सुराग मिले हैं। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात उनकी टीम को सूचना मिली कि खजूरी खास के एफ-ब्लॉक, गली नंबर-8 में एक युवक को स्कूटी सवार बदमाशों ने कई गोलियां मार दी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। बाद में मृतक की शिनाख्त आकिब के रूप में हुई।

आकिब अकेला ही अपने परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहता था। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके परिवार में दो बड़े भाई हैं। आकिब की हरकतों की वजह से उसके भाइयों ने उससे मिलना-जुलना काफी समय पहले बंद कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को आकिब किसी काम से बाहर निकला तो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें