फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ढाई लाख रुपये न लौटाने पर की थी युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 04:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी जिले के कोतवाली इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की शिनाख्त गौरव ठाकुर (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी जिले के कोतवाली इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की शिनाख्त गौरव ठाकुर (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनकी पहचान शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी चंदरपाल भाटी, इसके मौसी के लड़के विनय भाटी और चचेरे भाई गांव दुलेरा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर निवासी ओमवीर सिंह भाटी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल व कार बरामद की है। 

दरअसल गौरव ने चंदरपाल से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पांच जुलाई को कोतवाली थाना पुलिस को एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम शिव मंदिर, दंगल मैदान पार्किंग में पहुंची। वहां एक युवक की लाश मिली। उसकी गर्दन से खून बह रहा था। मृतक की पहचान पंजाबी बाग, दिल्ली निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव के पोस्टमार्टम में पता चला कि उसे नजदीक से गोली मारी गई है। लोकल पुलिस के अलावा जिला के स्पेशल स्टाफ ने मामले की छानबीन शुरू की। करीब 35 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली गई। उनके मोबाइल नंबर खंगाले तो वह बंद मिले। 

पुलिस ने दिल्ली और यूपी में छापेमरी शुरू की। इस बीच आरोपियों का दिल्ली और सीमापुरी से दबोच लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि पूछताछ के दौरान ओमबीर ने बताया है कि उसने अपने भाई चंदरपाल के कहने पर गौरव को गोली मारी थी। उसे पार्टी के बहाने बुलाकर शराब पिलाई गई और उसके बाद उसे गोली मार दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें