फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नोडल अफसर सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था करेंगे सुनिश्चित, 24 घंटे के भीतर कचरा उठाने के निर्देश

Tue, 09 Jul 2024 04:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सबसे ज्यादा 33 कचरा संवेदनशील बिंदु (जीवीपी - कचरा पॉइंट) दक्षिण दिल्ली में बने हैं। मेयर ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इनमें तीन पॉइंट्स को बंद कर उस स्थान का सौदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सभी वार्डं में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। कॉलोनियों की नुक्कड, सड़क किनारे, चौक-चौराहों आदि पर अनधिकृत रूप से नए कचरा पॉइंट्स न बनने पाए और पहले से बने को साफ कराने की जिम्मेदारी इन अफसरों की होगी। नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सोमवार को बताया कि स्वच्छता को लेकर सभी 12 जोन उपायुक्तों और स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन


दिल्ली में सबसे ज्यादा 33 कचरा संवेदनशील बिंदु (जीवीपी - कचरा पॉइंट) दक्षिण दिल्ली में बने हैं। मेयर ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इनमें तीन पॉइंट्स को बंद कर उस स्थान का सौदर्यीकरण किया गया है। करोल बाग जोन में 14 कचरा पॉइंट्स, शाहदरा दक्षिण में 15, वेस्ट जोन में 12, मध्य जोन में 17, रोहिणी में 27, नरेला में एक पॉइंट हैं।

24 घंटे के भीतर कचरा उठाने के निर्देश
मेयर ने बताया कि करीब करीब 25 कचरा पॉइंट्स को साफ करके यहां सौदर्यीकरण किया गया है। यहां पेंटिंग कराई गई है, गमले रखवा दिए गए हैं। अन्य सभी कचरा पॉइंट्स से 24 घंटे के भीतर कचरा साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ऐसी जगहों पर जहां मजबूरन कचरा जमा करना पड़ता है, यहां एफसीटीएस मशीनें लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों-नागरिकों के सहयोग से दिल्ली होगी साफ : मुकेश
एमसीडी में नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा, अधिकारियों-नागरिकों के सहयोग से दिल्ली साफ होगी। इसी लिए हर एक वार्ड में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। सभी डीसी और ईएनसी के साथ मीटिंग के बाद ये तय किया गया है कि वे वार्डों में लोगों के सहयोग से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। 

दिल्ली की सफाई व्यवस्था ध्वस्त : राजा इकबाल सिंह
पूर्व मेयर व नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि जब से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में आम आदमी पार्टी आई है तब से शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। निगम चुनाव के समय आप ने गारंटी दी थी कि दिल्ली में स्थित कूड़े के पहाड़ों को हटा देंगे, लेकिन डेढ़ साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी ज्यों के त्यों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें