फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: दोस्तों ने जन शताब्दी ट्रेन के आगे युवक को दिया धक्का, रेलवे लाइन पर गिर गया शकील; कटी हाथ की उंगली

Fri, 20 Jun 2025 09:04 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर शकील नामक युवक को दोस्तों ने कथित तौर पर जन शताब्दी ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे उसकी उंगली कट गई। जीआरपी जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल शकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुक्रवार दोपहर जन शताब्दी ट्रेन के आगे राजीव कॉलोनी के रहने वाले शकील ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक रेलवे ट्रेक पर गिर गया और पटरी के ऊपर हाथ होने की वजह से उसके हाथ की उंगली कट गई। परिजनों का आरोपी है कि उसके दो दोस्तों ने जान से मारने की नियत से प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आते ही धक्का दे दिया।

विज्ञापन


राजीव कॉलोनी निवासी शकील के परिजनों ने बताया कि वह दोपहर को एक बजे नहाने और खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद परिजनों ने उसके फोन पर कई बार कॉल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद चार बजे के करीब जीआरपी पुलिस ने उनको सूचना दी कि शकील ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर घायल शकील ने उनको बताया कि दो दोस्त उसको बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ले गए थे। 

आरोपी है कि जब जन शताब्दी ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आई तो दोस्तों ने उनको ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे वह रेलवे लाइन पर गिर गया और ट्रेन के नीचे फंस गया। इस दौरान उसका हाथ रेलवे ट्रैक के ऊपर था, जिससे उसके हाथ की उंगली कट गई। इसके बाद दोनों दोस्त मौके से भाग गए। वहीं, जीआरपी प्रभारी राजपाल का कहना है कि युवक ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी एक डिब्बा गुजरने के बाद जब वह दूसरे डिब्बे पर चढ़ने लगा तो वह संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया। अभी युवक की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि अगर परिजन शिकायत करते है तो वह सीसीटीवी कैमरों की जांच करके आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें