फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: घूरने पर हुई थी कहासुनी, युवक की चाकू मारकर की हत्या

Mon, 06 Aug 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों आतंक बढ़ता जा रहा है। रोहिणी इलाके में स्थित जापानी पार्क में घूरने की बात को लेकर हुई कहासुनी में कुछ बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के समय मृतक अपने दोस्त के साथ पार्क में घूम रहा था। उसके दोस्त ने जख्मी हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।  

पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार के बेगूसराय निवासी जितेंद्र नाहरपुर स्थित बैग बनाने की कंपनी में काम करता था। रविवार रात वह अपने दोस्त के साथ जापानी पार्क में घूमने गया था। 
विज्ञापन


पार्क में कुछ लड़के बैठे हुए थे, जिसमें से एक ने जितेंद्र को कहा कि वह उसकी ओर क्यों घूर रहा है। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई।  उसके बाद युवकों ने जितेंद्र और कमलेश के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर जितेंद्र के गले पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें