फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ बना सहारा: बिहार से आई काम की तलाश में दिल्ली, बहन ने युवक से कराई पहचान; उसी ने तमंचा दिखाकर लूटी अस्मत

Fri, 15 Nov 2024 10:58 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सूरजपुर कोतवाली में एक युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बहन ने भी मदद नहीं की। पीड़िता एक एनजीओ की मदद से पुलिस के पास पहुंची। 
 
विज्ञापन
crime demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कोतवाली में एक युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला दिल्ली से शुरू हुआ था। दिल्ली पुलिस को मामला ट्रांसफर किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बिहार की रहने वाली पीड़ित युवती दिल्ली में काम की तलाश में आई थी। घरों में काम दिलाने के लिए उसकी बहन ने दिल्ली निवासी दीपक नाम के युवक का मोबाइल नंबर दिया था। युवती ने दीपक से संपर्क किया। 

विज्ञापन


आरोप है कि 28 अगस्त को दीपक से मिलने पहुंची थी। आरोपी दीपक उसे अपने दोस्त के घर ले जाने की बात कही और ग्रेटर नोएडा के एक पीजी में लेकर आया था। आरोपी ने यहां उसके साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। दिल्ली पहुंचकर घटना के बारे में अपनी बहन को जानकारी दी। आरोप है कि बहन ने भी मदद नहीं की। पीड़िता एक एनजीओ की मदद से पुलिस के पास पहुंची। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। केस दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें