फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज प्रेमी: प्रेमजाल में फंसा कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ऐसी डिमांड

Thu, 08 Jun 2023 10:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। युवक अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फोटो ले ली। युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवक अब अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने और हत्या करने की धमकी दे रहा है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें