फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त निकला दरिंदा: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर भी करता रहा दरिंदगी, फिर किन्नर से धमकाया

Sun, 30 Apr 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार युवती से संबंध बनाए। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने के बाद भी आरोपी बार-बार संबंध बनाता रहा। शादी का दबाव देने पर आरोपी ने पीड़िता को बदमाशों से फोन कराकर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मूल रूप से दिल्ली निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी मुलाकात सेक्टर-29 निवासी उदित नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। पांच मार्च को पीड़िता पल्ला स्थित अपने दोस्त के घर पर पार्टी में गई थी। आरोपी उदित भी वहां आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार युवती से संबंध बनाए। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब इस बारे में आरोपी को बताया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

साथ ही इसके बाद अलग-अलग नंबरों से पीड़िता को जान से मारने की धमकी दिलाने लगा। एक किन्नर व राहुल नाम का युवक पीड़िता को मारने की धमकी दे रहे हैं। परेशान होकर उसने महिला थाना सेंट्रल में शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें