दिल्ली में पत्नी की बेरुखी से नाराज युवक तीन वीडियो बनाकर फंदे से लटक गया। उसने दूसरे समुदाय के युवक से पत्नी की दोस्ती और कर्ज से परेशान होने की बात कही है। दिल्ली के निहाल विहार की यह घटना है। लाइव वीडियो बनाकर दिया युवक ने खुदकुशी की।
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पत्नी की बेरुखी से नाराज एक युवक ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विकास (31) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह विकास का शव दूसरी मंजिल स्थित उसके कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले विकास ने तीन वीडियो में पत्नी से शादी से लेकर उसकी बेवफाई तक का जिक्र किया है। वीडियो में वह कर्जे से परेशान होने और पत्नी का किसी दूसरे समुदाय के युवक से अफेयर होने का भी जिक्र कर रहा है।
एक वीडियो में कहा कि सरकार से अनुरोध है कि मेरा बेटा मेरे घर रहना चाहिए, मेरी पत्नी के पास नहीं रहे। इनका माहौल बहुत खराब है। इन्होंने मुझे पहले भी थानों के चक्कर कटवाए हैं। मैं कर्जा उतार रहा हूं। मैं अपने बच्चे को मां-बाप और भाई-बहन को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
वीडियो में कह रहा है कि मैं अपने बेटे को पत्नी के पास नहीं भेजना चाहता। इनका मैटर बहुत अलग है। मेरे पास इतना पैसा नहीं है। उस लड़के के पास बहुत पैसा है। इनको पैसे की आदत पड़ गई है। मेरी आखिरी ख्वाहिश यही है कि मेरा बेटा मेरे परिवार को मिलना चाहिए।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार सुबह करीब 9.45 बजे टीम को आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम गली नंबर-1 में पहुंची जहां दूसरी मंजिल पर विकास नामक युवक का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला।
दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था विकास
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास के परिवार में उसके पिता रविंदर, मां, दो भाई और एक बहन है। विकास ज्वालाहेड़ी इलाके में एक दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। करीब पांच साल पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया था।
पति-पत्नी के बीच होता था विवाद
विकास को शराब पीने की लत है, इसके अलावा उसके ऊपर कुछ कर्जा है। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। करीब तीन साल पहले पत्नी विकास को छोड़कर अपने मायके में जाकर रहने लगी थी जिससे विकास काफी परेशान रहता था।
तीन वीडियो बनाए और फंदा लगाकर खुदकुशी की
बुधवार को उसने लाइव वीडियो बनाकर कर्जे, पत्नी का दूसरे युवक से अफेयर आदि का जिक्र करते हुए तीन वीडियो बनाए और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिजनों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।