युवती का कहना है कि गुरुग्राम के इस्लामपुर निवासी ललित के साथ उनका रिश्ता होने की बात चल रही थी। ललित ने खुद का करोड़ों का कारोबार बताया था। बातचीत के कुछ दिन बाद पता चला कि उसका कोई कारोबार नहीं है और वह शराबी है। इस पर उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद वह उन्हें फोन करके ब्लैकमेल करने लगा और शादी करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और वीडियो कॉल करके अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। कई बार नंबर बदला तो कहीं से नंबर लेकर उन्हें लगातार परेशान करने लगा। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।