फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शादी का दबाव बनाने के लिए महिला के बेटे को किया अगवा, सहमति संबंध में रहते थे दोनों

Sun, 27 Apr 2025 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

करीब छह माह पहले महिला दिल्ली आई थी। यहां वह बुराड़ी में खिलौना बनाने वाली फैक्टरी में काम करने लगी। काम करने के दौरान उसकी दरभंगा निवासी महेश से दोस्ती हो गई। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहमति संबंध में रहने वाली महिला पर शादी का दबाव बनाने के लिए एक युवक ने उसके आठ साल के बच्चे को अगवा कर लिया। महिला की शिकायत पर निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी बच्चे को लेकर बिहार चला गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को बहाने से दिल्ली बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया है। रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि छानबीन की जा रही है।

19 अप्रैल को एक महिला ने निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस को अपने आठ साल के बच्चे के अगवा होने की शिकायत की। शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। 2016 में राजाराम नाम के युवक से उसकी शादी हुई थी। उसका आठ साल का बेटा है। डेढ़ साल पहले उसका पति काम करने के लिए लुधियाना चला गया। उसके बाद से वह पति से अलग रह रही है। करीब छह माह पहले वह दिल्ली आ गई। यहां वह बुराड़ी में खिलौना बनाने वाली फैक्टरी में काम करने लगी। काम करने के दौरान उसकी दरभंगा निवासी महेश से दोस्ती हो गई। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। इस बात की जानकारी उसके पति को लगी। 19 अप्रैल को पति ने उसे फोन कर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलाया। उधर महिला ने बिहार जाने के लिए महेश को भी स्टेशन पर बुला लिया।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान राजाराम ने महेश से कहा कि वह अपनी पत्नी को साथ लेकर जा रहा है। महेश महिला से शादी करना चाहता था। महेश बहाना कर उसके आठ साल के बच्चे को लेकर चला गया। काफी समय बीतने के बाद महिला ने महेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। बेटे के पास मौजूद अपने फोन पर भी उसने संपर्क किया, लेकिन उसका फोन भी बंद था। उसके बाद महिला ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने परिचितों के माध्यम से आरोपी से संपर्क किया। पता चला कि वह बच्चे को लेकर बिहार चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें