फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन के आगे कूद युवक ने जान दी

Thu, 26 Mar 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दोपहर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। उसकी शिनाख्त अजय कुमार कश्यप (32) के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत का कारण डिप्रेशन बताया है। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। उसके परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अजय कुमार परिवार के साथ संगम विहार के दुर्गा विहार में रहता था। वह प्रिंटिंग प्रेस चलाता था। पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई थी और एक बेटी है। पत्नी से विवाद के बाद उसका तलाक हो गया था। इसी वजह से अजय अवसाद का शिकार हो गया था।

परिजनों की मानें तो उसका इलाज भी चल रहा था। बुधवार करीब 2.01 बजे बजे वह छतरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचा। जैसे ही गड़गांव से जहांगीरपुरी की ओर जाने वाले मेट्रो ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, अजय उसके आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए इस लाइन पर मेट्रो सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें