रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, घायल युवक की पहचान 45 वर्षीय विक्रम शर्मा के तौर पर हुई है। वह कटवारिया सराय का रहने वाला है। नीचे कूदने से पहले वह आधे घंटे तक रेलिंग पकड़कर लटका रहा। यह घटनाक्रम देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दिल्ली मेट्रो पुलिस, सीआईएसएफ और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की क्रेन और रस्सी के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक ने छलांग लगा दी।
उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को युवक के पास से एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर परिवार का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विक्रम आत्महत्या करने के इरादे से ही मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। वह आत्महत्या करने के लिए रेलिंग से लटक गया। विक्रम गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।