फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में पागल युवक: बात न करने पर लड़की को दे रहा दुष्कर्म की धमकी, नाम पूछने पर की अभद्रता

Mon, 28 Nov 2022 04:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

आरोपी ने बताया कि उसके पास एक सॉफ्टवेयर है, जिससे वह कि किसी अन्य व्यक्ति के नंबर से भी कॉल कर सकता है। इसके बाद वह वीडियो कॉल करके भी छात्रा को परेशान करने लगा। लड़की का नंबर बंद होने पर वह परिजनों को परेशान करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली बीएड की छात्रा पर पंचवटी का एक युवक जबरन बात करने का दबाव बना रहा है। इनकार करने पर युवक ने छात्रा को दुष्कर्म की धमकी दी है। धमकी से डरी छात्रा ने कॉलेज जाना भी छोड़ दिया है। आरोपी ने छात्रा की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे व्हाट्सएप पर लगा दिया और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता ने वेव सिटी थाने में रोहतास और उसके चाचा प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने वर्ष 2020 में शहर के एक नामचीन कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की थी। बीए पास करने के बाद उनकी बेटी के और घर के अन्य मोबाइल पर भी अनजान नंबर से कॉल आनी शुरू हो गई। छात्रा ने कॉल करने वाले से उसका नाम पूछा तो उसने अभद्रता की और अपना नाम पंचशील कॉलोनी निवासी रोहतास बताया।

युवक ने बताया कि उसके पास एक सॉफ्टवेयर है, जिससे वह कि किसी अन्य व्यक्ति के नंबर से भी कॉल कर सकता है। इसके बाद वह वीडियो कॉल करके भी छात्रा को परेशान करने लगा। छात्रा के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी का नंबर बंद करा दिया तो वह परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर बेटी से बात कराने के लिए जबरदस्ती करने लगा। वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

चौकी इंचार्ज ने नहीं की कार्रवाई
छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने लालकुआं चौकी इंचार्ज को शिकायत दी थी। चौकी इंचार्ज ने आरोपी को फोन कर चौकी आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन नहीं की। रोहताश और ट्रांसपोर्ट कारोबारी उसके चाचा प्रमोद ने उन पर समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन

पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पा रही थी छात्रा, डिप्रेशन में की आत्महत्या
उधर पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा शैलजा सिंघल पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पा रही थी, जिसके कारण उसने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की। मृतका के परिजन शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कॉलेज पहुंचे और उन्होंने पुलिस एवं कॉलेज प्रशासन से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। लेकिन पुलिस ने परिजनों के मना करने के बावजूद शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद रविवार करीब तीन बजे परिजन बिना रिपोर्ट दर्ज कराए मृतका का शव और छात्रावास से सामान लेकर कानपुर स्थित घर को चले गए। कानपुर के गांधीग्राम निवासी शैलजा सिंघल पबला रोड स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जिसने शनिवार को हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें