नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में 26 साल के युवक अनिल का शव मिला। वह आंध्र प्रदेश का निवासी था। होटल कर्मियों ने दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अनिल फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि अनिल 19 अगस्त को होटल आया था। उसे शनिवार को चेकआउट करना था। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है और होटल कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। ब्यूरो