वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव निवासी समंतरा का भतीजा यूपी के टप्पल स्थित गांव गोरेन निवासी दीपक उर्फ डीलर घर में घुस आया। आरोपी ने कमरे का दरवाजा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान उसकी मां खेत से घर आ गई। आरोपी उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
किशोरी को किया अगवा, 24 दिन तक बंधक बनाकर छोड़ा
सोहना तावडू में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी को चार बदमाशों द्वारा अगवाकर 24 दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है।सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मामा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 नवंबर सात बजे के करीब बदमाश जुनैद और उसके साथी इरशाद, सद्दाम व चौड़ा उनकी 16 वर्षीय भांजी को तावडू नगर से जबरन एक कार में लेकर फरार हो गए।
आरोप है कि लगभग 24 दिन तक गांव खोरी कला के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। बीते 13 दिसंबर रात 9:00 बजे सभी बदमाश उनकी भांजी को नगर के पचगांव बाइपास पर छोड़कर चले गए। घटना से पीड़िता और परिजन बेहद डरे हुए थे। शहर थाना पुलिस ने आरोपी इरशाद, जुनैद, सद्दाम और चौड़ा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।