फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: देर रात गोलीबारी से दहला वेलकम इलाका, 22 वर्षीय युवक की गई जान, जांच जारी

Wed, 20 May 2026 08:47 AM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में 19-20 मई की रात को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्याम लाल कॉलेज के पास एक फायरिंग की घटना में 22 वर्षीय युवक अमनउल्लाह कुरैशी की गोली लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में देर रात हुई गोलीबारी की एक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस वारदात में 22 वर्षीय एक युवक की जान चली गई, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना 19-20 मई 2026 की दरमियानी रात को हुई। पुलिस स्टेशन वेलकम को गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, तो पता चला कि घायल युवक, अमनुल्लाह कुरैशी (22 वर्ष), पुत्र मो. तस्लीम, निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर, को उसके परिवार वाले पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए। पुलिस स्टेशन वेलकम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। कई टीमें इस दिशा में काम कर रही हैं और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। आगे की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें