घटना के कारण मौके पर ही विकास की मौत हो गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ चुके थे, शीशे चकनाचूर हो चुके हैं जबकि टायर भी निकल कर बाहर आ गए थे। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विकास एक दूसरी कार से रेस लगा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने नंदनगरी थाने में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।