आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद आरोपी पीड़िता की बेटी को भी परेशान करने लगा। पुलिस ने मामले में पांच पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बिसरख कोतवाली में महिला ने शिकायत देते हुए बताया है कि उसके पति की 2016 में मृत्यु हो चुकी है।
उसकी पहचान 2021 में शाहबेरी के जिम में मोनू नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। आरोपी पीड़िता को ऋषिकेष भी ले गया। उसका यौन शोषण करने लगा और इसका वीडियो तैयार कर लिया। आरोपी फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
उससे 15 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता की बेटी से भी संबंध बनाने का दबाव देने लगा। उसकी बेटी को कई बार मोबाइल पर संदेश भेजे। कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।