फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अपनी जान दे रहा हूं, व्हाट्सएप पर मैसेज कर यमुना में कूदा युवक

Thu, 04 Jul 2019 09:15 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अपनी जान दे रहा हूं, मेरी स्कूटी, मोबाइल पर्स आईटीओ पुल पर मिलेगी, इसके अलावा मेरी लाश पुल के नीचे यमुना से बरामद हो जाएगी...। आईटीओ पुल से कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


मरने से पूर्व युवक ने अपने माता-पिता व रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर मैसेज कर इसकी जानकारी दी थी। मृतक की शिनाख्त हर्ष खंडेलवाल (26) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हर्ष के परिजनों ने दोस्तों पर उसकी हत्या कर शव को यमुना में फेंकने का आरोप लगाया है। आईपी एस्टेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हर्ष अपने परिवार के साथ बाजार सीताराम, पुरानी दिल्ली में रहता था। वह ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। बीते 30 जून की शाम को उसने परिजनों से कहा कि वह अपने दोस्त की पत्नी के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए मुरथल जा रहा है। 

सुबह वह घर पर आ जाएगा। इस बीच परिजनों ने सुबह के समय हर्ष को कॉल की तो उसने बताया कि वह कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा। इस बीच सुबह करीब 6.57 बजे हर्ष के माता-पिता के मोबाइल पर उसका व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में हर्ष ने माफी मांगते हुए आत्महत्या करने की बात की थी।

मैसेज देखते ही परिवार के होश उड़ गए। परिजन फौरन आईटीओ के पुल के पास पहुंचे। तलाश करने के बाद परिवार को हर्ष की स्कूटी, पर्स व मोबाइल पुल के पास से बरामद हो गए। लेकिन हर्ष का पता नही चला। 

परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी हर्ष की तलाश की, लेकिन उसका पता नही चला। इधर बुधवार दोपहर के समय एक युवक ने आईटीओ पुल के नीचे एक लाश देखकर पुलिस को खबर की। 
विज्ञापन

पुलिस ने हर्ष के परिजनों से लाश पहचान करवाई तो उन्होंने उसकी पहचान कर ली। हर्ष के परिवार का आरोप है कि उसके दोस्तों ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकलवाकर मामले की छानबीन कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें