फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द: मां-बाप से मांगी माफी, कहा- खुद का ख्याल रखना, इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार

Thu, 11 Apr 2024 09:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

आत्महत्या से पहले मोबाइल पर मैसेज लिखा, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी गर्लफ्रेंड को बताया है। गर्लफ्रेंड ने युवक को कहा कि या तो जॉब पर जाओ, वरना मुझसे बात नहीं करना।
विज्ञापन
युवक ने सुसाइड किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के जैकमपुरा में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से अनबन होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और लिखा कि यह मैसेज मेरे माता-पिता को पढ़ा देना। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेवार एक युवती व पवन नामक व्यक्ति को बताया है। उसने मैसेज में मां-पापा अपना ध्यान रखना कह माफी मांगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जैकमपुरा निवासी शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और किसी कंपनी में काम करता था, लेकिन बीते दो महीनों से जॉब पर नहीं जा रहा था। शिवम भटनागर ने आत्महत्या से पहले मोबाइल पर मैसेज लिखा, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी गर्लफ्रेंड को बताया है। गर्लफ्रेंड ने शिवम को कहा कि या तो जॉब पर जाओ, वरना मुझसे बात नहीं करना बस यही बात शिवम को अंदर से खोखला किए जा रही थी।
विज्ञापन

शिवम के दोस्त की मानें तो शिवम की अपनी गर्लफ्रेंड से अनबन चल रही थी। शिवम दो महीनों से जॉब छोड़कर घर बैठा था। शिवम परेशान था और डिप्रेशन की दवाई खा रहा था। मंगलवार देर रात शिवम ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें