फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

Sun, 31 Aug 2014 05:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कश्मीरी गेट के यमुना खादर इलाके में शनिवार सुबह एक युवक हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। खबर मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग के अलावा आपदा प्रबंधन की टीम को मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बातों में उलझाकर टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस की मानें तो युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे कश्मीरी गेट स्थित यमुना खादर में हाइटेंशन टावर पर युवक के चढ़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। युवक करीब 80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा था।
विज्ञापन


नीचे उतरने की बात करते ही वह जोर-जोर से चिल्लाकर नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। दमकल कर्मियों  किसी तरह बातों में उसे उलझाए रखा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टावर पर चढ़े बाद में युवक को उतारने में कामयाब रहे।

पुलिस के मुताबिक बातचीत के दौरान युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। युवक खुद को कबाड़ी का काम करने वाला व्यवसायी बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें