पुलिस की अपराध जांच शाखा ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी सुंदर के अनुसार उनकी टीम बामीखेड़ा चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बामनीखेड़ा अड्डे पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा है।
सूचना मिलते ही जब मौके पर पुलिस पहुंची तो इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे पकड़ कर लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम सुरजीत निवासी संगम विहार साउथ दिल्ली बताया। तलाशी के दौरान आरोपी युवक से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।