फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 17 Mar 2020 06:30 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाली नेटवर्क, पलवल
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

पुलिस की अपराध जांच शाखा ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी सुंदर के अनुसार उनकी टीम बामीखेड़ा चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बामनीखेड़ा अड्डे पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जब मौके पर पुलिस पहुंची तो इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे पकड़ कर लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम सुरजीत निवासी संगम विहार साउथ दिल्ली बताया। तलाशी के दौरान आरोपी युवक से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें