फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नहीं रुक रहा मर्डर का सिलसिला: लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद खौफनाक वारदात

Sun, 06 Sep 2026 09:44 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में युवक को लाठी और डंडे से पीट-पीटकर मारा गया है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और जांच कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हत्या की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन इलाके के मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। 

विज्ञापन

सुबह के वक्त पीट-पीटकर की हत्या 
मिली जानकारी के मुताबिक, ये हत्याकांड सुबह 5 बजे के करीब हुआ। युवक को लाठी और डंडे से पीट-पीटकर मारा गया है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और जांच कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना के चश्मदीद गवाह का बयान सामने आया
इस घटना में एक चश्मदीद गवाह (सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव) का कहना है, "मैंने सुबह 4 बजे कुछ लोगों को देखा था। वे लोग मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। वे दो लोग थे।"

हाल ही में नागलोई में एक छात्र की हुई थी हत्या
दिल्ली में आए दिन हत्याओं की खबर सामने आती रहती है। हाल ही में दिल्ली के नागलोई में स्कूल जा रहे 15 साल के छात्र पर चाकू से हमला किया गया था। इस घटना में छात्र की मौत हो गई थी। छात्र पर हमले की वजह भी सामने आई थी। दरअसल छात्र ने कुछ लड़कों को एक लड़की से छेड़छाड़ करने से रोकने की कोशिश की थी, उसके बाद छात्र पर ये हमला हुआ और उसकी जान चली गई।

नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी हत्या
इससे पहले दिल्ली के नरेला में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई थी। नरेला में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई थी। हमलावरों ने जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर पर हमला किया था। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने ली है।

दिल्ली के धुबी घाट में भी हुई थी हत्या
इसके अलावा दिल्ली के धुबी घाट में भी एक दोस्त ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या की थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। जिन जगहों पर हत्याकांड हुए हैं, वहां के लोग सहमे हुए हैं। इस तरह खुलेआम हत्याओं की बात किसी को भी डरा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें