सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो करीब 44 सेकंड का है। वीडियो में युवक और युवती शराब के नशे में स्पाइस मॉल के सामने हंगामा कर रहे हैं। उनका मॉल के सामने पहले कई लोगों के साथ विवाद हुआ। वहीं जब सुरक्षाकर्मी उन्हें समझाने आया तो उससे भिड़ गए।
उसके साथ दोनों ने हाथापाई की। दोनों सड़क पर गिर भी गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक दोनों चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि नशे की हालत में विवाद हुआ था। इसको लेकर कोई शिकायत नहीं दी गई है।