फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा दोस्तों, आखिरी सलाम बोलकर फंदे पर लटका युवक, मरने से पहले बनाया वीडियो

Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैदी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

अलविदा दोस्तों, मेरा आखिरी सलाम, अब शायद मैं न रहूं, ससुराल वालों की वजह से मेरी जिंदगी तबाह हो गई, इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं...। करावल नगर इलाके में एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी मौत का कारण बता फांसी लगा ली। वीडियो में यह भी कहा कि देश में महिलाओं के लिए कानून है, पुरुषों के लिए नहीं। मृतक की शिनाख्त विजय कुमार तिवारी (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। वीडियो कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पूर्वा-गोविंदपुर, सुल्तानपुर (यूपी) निवासी विजय दिल्ली में अपने परिवार के साथ गली नंबर-3, शिव विहार, करावल नगर में रहता था। परिवार में पिता राम केवल, पत्नी किरण और ढाई साल के दो जुड़वा बेटे हैं। विजय दुकानों पर इंजन ऑयल की सप्लाई का काम करता था। चार साल पहले विजय की मुकुंदपुर निवासी किरण से शादी हुई थी। विजय के बड़े भाई कालका तिवारी ने बताया विजय के ससुराल वालों का उनके घर में काफी दखल था। 

इसकी वजह से अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। 2 जनवरी को किरण बिना बताए दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। विजय को पता चला तो वह बच्चों को वहां छोड़ आया। कालका का आरोप है कि उसके भाई के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी। इसके अलावा उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे वह काफी परेशान हो गया था। दो दिन विजय ने ठीक से खाना भी नहीं खाया। शुक्रवार रात को उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें