फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को छेड़ने पर युवक की धुनाई

Fri, 26 Sep 2014 03:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-12 में रिक्शा पर जा रही युवती से छेड़खानी कर रहे युवक की राहगीरों ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि उसके तीन साथी वहां से भाग गए।
विज्ञापन


युवती के पिता ने थाना सेक्टर-24 में मनचले के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार युवती बुधवार शाम छह बजे रिक्शे से मेट्रो अस्पताल की ओर जा रही थी।

इस दौरान दो बाइक पर सवार चार मनचलों ने उससे छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों ने एक मनचले को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गौतम बताया है और वह सेक्टर-5 में रहता है।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़ों के खिलाफ अभियान की मांग
आर्य प्रतिनिधि सभा ने एसएसपी और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शहर के पार्कों में प्रेमी जोड़ों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने एसएसपी से अपील की है कि सिटी पार्क में प्रेमी जोड़ों के जमघट और उनकी अश्लील हरकतों से परिवार के साथ आने वाले बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।

शहर के लगभग सभी पार्कों में यही स्थिति है। सभा का कहना है कि पिछले दिनों महिला शक्ति संगठन का अभियान विवादों में आ गया, जिसके कारण इन युवक-युवतियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें