फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की चेतावनी- BJP को दिया वोट तो बच्चों को होगा डेंगू, दिल्ली बनेगी डस्टबिन

Sat, 22 Apr 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगाया आरोप, दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा कांग्रेस वाले पानी, बिजली, सीवेज लाइन ठप करने की कर रहे कोशिश।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों को चेतावनी दी है कि भाजपा को वोट देने से अगर उनके बच्चों को डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं तो उसके जिम्मेदारी वह खुद होंगे। 

केजरीवाल एमसीडी चुनाव प्रचार खत्म होने के तीन घंटे पहले मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित करने के लिये भाजपा कांग्रेस वाले साजिश रच रहे हैं। दिल्लीवासियों को इससे सावधान रहना चाहिये।
विज्ञापन

भाजपा व कांग्रेस चुरा रहे तेल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली समेत दूसरे देश से कांग्रेस खत्म हो रही है। उसे वोट देने से कोई फायदा नहीं है। जबकि पिछले दस सालों से एमसीडी में शासन करने वाली भाजपा को भी वोट देने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

पिछले दस सालों में जब भाजपा वालों ने दिल्ली की सफाई नहीं करवा सकी तो अगले पांच साल में भी उससे कुछ नहीं होगा। केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आगाह किया कि वह भाजपा को वोट न दें।

अगर भाजपा को वोट दिया तो दिल्ली कचराघर बनी रहेगी। इससे दिल्ली में बच्चे डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आयेंगे। इसकी जिम्मेदारी भाजपा को वोट देने वाली की होगी।
विज्ञापन

आप को बदनाम करने के ल‌िए बीजेपी और कांग्रेस ट्रांसफार्मर से चुरा रहे तेल

kejriwal
दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप की सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा व कांग्रेस वाले दिल्ली में ट्रांसफार्मर से तेल चुरा रहे हैं। पानी की पाइप लाइन तोड़ी जा रही है। सीवेज नेटवर्क में सीमेंट भरी जा रही है। इसके सहारे आप को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। 

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आगाह किया कि रविवार तक अगर उनके इलाके में इस तरह की दिक्कत आती है तो वह तुरंत सरकार को बतायें। सरकार उसे ठीक करायेगी।

लेकिन लोगों को यह समझना होगा कि उन्हें परेशान करने के लिये भाजपा वाले गंदी साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की दुश्मनी उनसे है। वह मुख्मयंत्री आवास की बिजली, पानी, सीवज लाइन काटें। दिल्लीवासियों को परेशान करना बंद कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें