फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों की किताबों की छपाई गुणवत्ता पर आप ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने लगाया कमीशन का आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली किताबों की छपाई को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने रेखा गुप्ता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि कक्षा एक से आठ तक की किताबों की छपाई के लिए जारी टेंडर में एनसीईआरटी के तय किए गए मानक की अनदेखी कर घटिया कागज पर किताबें छपवाई गईं। उन्होंने सरकार से कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जवाब मांगा है। आप मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को सौरभ भारद्वाज ने कक्षा आठ की एनसीईआरटी की मल्हार किताब दिखाते हुए दावा किया कि बाजार में उपलब्ध किताब और दिल्ली सरकार की ओर से छपवाई गई किताब की गुणवत्ता में काफी अंतर है। उनके मुताबिक टेंडर में ए-4 आकार और 80 जीएसएम कागज का उल्लेख था, जबकि सरकारी किताब का कागज 60 से 65 जीएसएम का होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकारी किताब का कागज भी कम गुणवत्ता वाला है और उसकी छपाई में इस्तेमाल किए गए अक्षर काफी छोटे हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें