फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास से फतह हो सकती है कोई भी मंजिल: बीके मिश्रा

Tue, 24 Jul 2018 06:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव जीवन में कोई मंजिल प्राप्त करने में मुख्य भूमिका हमारे संकल्प की होती है। संकल्प यदि दृढ़ है तो फिर सफलता भी सुनिश्चित है। यह विचार चेयरमैन इंडिया चाइना टेक्नोलॉजी सेंटर बीके मिश्रा ने फोरिन करेनसपोडेस क्लब में वर्ल्ड पार्लियामेंट द्वारा आयोजित सफल उद्यमी प्रतिभा व्यक्तित्व सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए दिए।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा यह सही कि आज बेरोजगारी की बात कही जा रही है लेकिन यह भी सही है कि इसके लिए हम लोग स्वयं जिम्मेदार हैं हम चाहे तो अपना काम अपनी प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करके कर सकते हैं। यह भी निश्चित है कि यदि हम कोई काम करेंगे तो उसमें असफलता नहीं सफलता ही मिलेगी। 

अल्फ डिजिटल सलूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि कोई काम करने के लिए कल का इंतजार करना समय गबाने जैसा है। हमें आज ही यह निर्णय लेना होगा कि हमारा कल कैसा होगा तभी हम खुद को दुनिया की रेस में शामिल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया को बदलने के लिए हमको स्वयं बदलना होगा। 
विज्ञापन


 विंग कमांडर राजकृष्णन ने कहा कि देश के हर नागरिक को विभिन्न तरह से देश सेवा करने का मौका मिलता है। आर्मी में रहकर हर आर्मी मैन इसको लेकर संकल्पित है सिविलियन को भी चाहिए कि वह देश को आर्थिक रुप से मजबूत करें यह भी एक देश सेवा है। इसके लिए जरूरी है कि वह है मन में अच्छी इच्छाशक्ति बनाकर अपने रोजगार का खुद सही चुनाव करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें