फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर बना है टैटू तो जा सकती है आपकी नौकरी, पढ़ें ये जानकारी

Mon, 29 Jan 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tattoo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने भारतीय वायु सेना के उस नियम पर मोहर लगा दी है, जिसके तहत शरीर के बाहरी हिस्से में पक्का गोदना (टैटू) बनाने पर चयन से हाथ धोना पड़ सकता है।

विज्ञापन


हालांकि अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को उनकी परंपरा के अनूरूप गोदना बनाने की अनुमति है, लेकिन इसकी जानकारी व फोटो आवेदन करते समय देना अनिवार्य है।

जस्टिस हीमा कोहली व जस्टिस रेखा पल्ली ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए इस बात पर गौर किया कि याची के कोहनी के बाहरी हिस्से पर बना गोदना वायु सेना के नियमों व छूट के मुताबिक नहीं था।

इसके अलावा याची ने आवदेन के साथ इसकी जानकारी व फोटो वायु सेना को नहीं दिया था जबकि विज्ञापन में इसकी जानकारी मांगी गई थी।

विज्ञापन

air force - फोटो : air force
वायु सेना के वकील ने कोर्ट को बताया कि कोहनी से कलाई वाले हिस्से में अंदर की ओर अथवा हथेली की दूसरी ओर ही पक्का गोदना बनाया जा सकता है।

अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में उनके रीति रिवाज के मुताबिक गोदना बनाने की अनुमति है। इसे स्वीकार या अस्वीकार करना चयन समिति का अधिकार है।

हाईकोर्ट ने यह फैसला एक उम्मीदवार की याचिका का निपटारा करते हुए सुनाया है। कोहनी के बाहरी हिस्से पर पक्का गोदना होने के कारण याची का चयन रद्द कर दिया गया था। उसने नियुक्ति के लिए बुलाने पर ही शरीर पर गोदना होने की जानकारी दी थी।

याची ने वायु सैनिक की नौकरी के लिए 29 सितंबर 2016 को आवेदन किया था। वायु सेना की लिखित व शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उसे फरवरी 2017 में मेडिकल के लिए बुलाया गया था। उसमें भी वह फिट पाया गया था।

​वायु सेना ने उसे कॉल लेटर जारी कर 24 दिसंबर 2017 को रिपोर्ट करने के लिए कहा था। ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के अगले दिन ही उसकी नियुक्ति रद्द कर दी गई थी क्योंकि सशस्त्र सेनाओं में पक्का गोदना बनाने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें