फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट से क्लस्टर बसों में कर सकेंगे सफर. ट्रायल अगले सप्ताह

Fri, 24 Jul 2020 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्लस्टर बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जल्द ही क्लस्टर बसों में कांटेक्टलेस टिकट (ई-टिकट) से सफर करने का मौका मिलेगा। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए न तो कंडक्टर से टिकट खरीदने की जरूरत होगी और न ही रुपये के लेनदेन में संक्रमण का खतरा रहेगा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्लस्टर बसों में कांटेक्टलेस टिकटिंग की जल्द शुरुआत की जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह एक रूट पर ट्रायल किया जाएगा। ई-टिकट लेने के लिए यात्रियों को चार्टर नामक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) की टीम ने यह एप तैयार किया है।

आईआईआईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवेश बियानी के मुताबिक, एक रूट पर इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है। इसकी सफलता के बाद क्लस्टर की तमाम बसों में सफर के लिए यात्रियों को ई-टिकट मुहैया की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद ट्रायल किया जा रहा है। फिलहाल यूपीआई मोड के जरिये पेमेंट की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ले सकेंगे ई-टिकट
चार्टर एप डाउनलोड कर बस में क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
जिस स्थान से यात्री सवार होंगे, वहां से गंतव्य की जानकारी देनी होगी।
ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद ई-टिकट जेनरेट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें