फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में एक और राजनीतिक दल का उदय, योगेंद्र यादव ने बनाई 'स्वराज इंडिया' पार्टी

Sun, 02 Oct 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजनीतिक मतभेदों के चलते आम आदमी पार्टी से अलग हुए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने रविवार को राजनीतिक दल के गठन का औपचा‌रिक ऐलान कर दिया। 
विज्ञापन


राजनीतिक दल के गठन की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का नाम 'स्वराज इंडिया' होगा और ये देश का पहला ऐसा दल होगा जो आरटीआई एक्ट के तहत आएगा।

मालूम हो कि 14 अप्रैल 2015 को स्वराज अभियान की नामक संगठन का गठन करते हुए ही राजनीतिक दल के गठन की बात कही गई थी और इसे गांधी जयंती के दिन ही बनाने की घोषणा करने का दावा किया जाता रहा था। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने के बाद जल्दी ही दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया था। दोनों ही नेताओं का आरोप था कि आप अपने राजनीतिक सिद्घांतों से भटक गई है।
  Swaraj Abhiyan founds a new political party SWARAJ INDIA. Founding convention on in Delhi today — Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 2, 2016

  Forming a new party for alternative politics is a sacred duty -- Prashant Bhushan at founding convention of Swaraj India — Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 2, 2016
विज्ञापन

पंजाब में आप के लिए बन सकते हैं मुसीबत

योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
आप से निकाले जाने के बाद ही योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने अपने समर्थकों के साथ गुड़गांव में बैठक कर आम आदमी पार्टी के खिलाफ अभियान के शुरुआत का निर्णय किया था।

स्वराज अभियान के राष्ट्रीय कंवेंशन में ही योगेंद्र यादव ने स्पष्ट कर दिया था कि वो देश के लोगों को एक राजनतिक विकल्प मुहैया कराने के लिए आगामी दो अक्टूबर को राजनीतिक दल के गठन करने की बात कही थी। 

स्वराज इंडिया की घोषणा करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वराज अभियान अपना काम पहले की ही तरह करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि स्वराज इंडिया और स्वराज अभियान दोनों स्वतंत्र संस्‍था हैं और स्वतंत्र तौर पर काम करेंगी। 

माना जा रहा है कि स्वराज इंडिया आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुश्किलें खड़ी कर सकती है क्योंकि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने आप छोड़ने के बाद ही राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था।
  Yardstick for alternative politics-- internal democracy, decentralisation, transparency and accountability. Prashant Bhushan at convention — Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 2, 2016

  Swaraj Abhiyan to continue as campaign org after formation of the party. Prashant Bhushan takes over as President of Swaraj Abhiyan — Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 2, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें