पीएम का फर्जी योग टीचर
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के ओएसडी (कम्यूनिकेशन) अंकित जैन ने 13 दिसंबर को साउथ एवेन्यू थाने में शिकायत दी। इसमें कहा कि अभिषेक(30) नाम का युवक खुद को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता है। अभिषेक पिथेलोखर, उत्तराखंड का रहने वाला है। उसने फेसबुक पर रामनाथ कोविंद व नरेंद्र मोदी के साथ फोटो लगा रखी है।
वह तपोवन, ऋषिकेश उत्तराखंड में ऋषिधाम डिविंड योगा एंड मेडिटेशन नाम से आश्रम चलाता है और विदेशियों को योगा सीखाता है। वह फेसबुक के जरिए रसिया की योगा टीचर ततियाना मोरेल के संपर्क में आया।
ततियाना मोरेल थाईलैंड में योगा टीचर है। अभिषेक ने खुद को भारत के राष्ट्रपति व अन्य वीआईपी का योगा टीचर बताया और उसे भारत आने को कहा। योगा कक्षाओं के चलते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए।
पीएम के फर्जी योग टीचर का देहरादून वाला आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अभिषेक ने आश्रम में निवेश करने के नाम पर ततियाना से पांच लाख रुपये ठग लिए। ततियाना ने इसकी शिकायत फेसबुक पर की। राष्ट्रपति भवन की ओर से फेसबुक से शिकायत लेकर साथ एवेन्यू थाने में की।
जालसाजी का मामला दर्जकर साउथ एवेन्यू थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया की देखरेख में एसआई नवीन दहिया की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने आरोपी अभिषेक को रविवार को उत्तराखंड स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने आश्रम से भागने की कोशिश की थी। उसने अपने सिर के लंबे बाल भी कटवा लिए थे। पुलिस ने आरोपी का आई फोन व लैपटॉप जब्त कर लिया है।