फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: योग, दर्शन और नेतृत्व विकास कोर्स कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
-लगभग 60 छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से 108 सूर्य नमस्कार का महायज्ञ भी किया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह सांध्य कॉलेज ने विवेकानंद केंद्र के सहयोग से 45 घंटे के लीडरशिप डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स (योग एवं दर्शन मॉड्यूल) कराया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के सेंटर फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट एवं प्रक्रमदृद स्पोर्ट्स सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कोर्स से छात्रों को अपनी शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं को पहचानने और विकसित करने का अवसर मिला। इस मौके पर लगभग 60 छात्रों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से 108 सूर्य नमस्कार का महायज्ञ भी किया। शहीद भगत सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरुण अत्री ने आयोजकों एवं प्रतिभागियों को इस प्रकार के प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए पूर्ण समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान किया। इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र के उपप्रमुख डॉ निखिल यादव ने छात्रों को एक महान विचार का स्वप्न देखने, उसी को जीने तथा अपने संपूर्ण व्यक्तित्व में उसे आत्मसात करने का आहन किया। उन्होंने सशक्त चरित्र निर्माण के लिए ईमानदारी और जवाबदेही के महत्व पर भी विशेष बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें