फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएसए सीनियर डिवीजन लीग ड्रीम टीम ने यूनाइटेड भारत एफसी को 1-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। डीएसए सीनियर डिवीजन लीग 2025-26 के लीग स्टेज मुकाबले में ड्रीम टीम ने यूनाइटेड भारत एफसी को 1-0 से शिकस्त देकर अहम तीन अंक अपने नाम किए। मैच 2 फरवरी 2026 को अंबेडकर स्टेडियम में खेला गया, जहां बादलों से घिरे मौसम के बीच करीब 100 दर्शक मौजूद रहे। पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने संतुलित खेल दिखाते हुए मौके तो बनाए, लेकिन फिनिशिंग की कमी के चलते स्कोर नहीं खुल सका। दूसरे हाफ में ड्रीम टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और एक शानदार गोल कर बढ़त हासिल कर ली। गोल खाने के बाद यूनाइटेड भारत एफसी ने बराबरी के लिए दबाव बनाया, लेकिन ड्रीम टीम के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन से हर कोशिश को नाकाम कर दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 1–0 बना रहा। मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी को रेड कार्ड नहीं दिखाया गया और खेल पूरी तरह अनुशासित रहा। इस जीत से ड्रीम टीम ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि यूनाइटेड भारत एफसी को करीबी हार से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें