फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइग्रेन के इलाज में दवाइयों से बेहतर है योग, एम्स के शोध में हो चुकी है पुष्टि

Sun, 21 Jun 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन

माइग्रेन का दर्द दूर करने में योग दवाइयों से कहीं ज्यादा असरकारक है। इस बात की पुष्टि एम्स के एक शोध में हुई है जिसको अमेरिका के एक जर्नल में भी प्रकाशित किया है। इसके अनुसार माइग्रेन के इलाज में योग दवाइयों से ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन


 एम्स के सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोलॉजी ने 114 माइग्रेन के मरीजों पर अध्ययन किया । इसमें इन मरीजों को दो समूह में बांटा गया। इसमें एक समूह को सिर्फ दवा दी गई और दूसरे समूह को दवा के साथ योग भी कराया गया। 

करीब 3 महीने तक नतीजों का अध्ययन किया गया, जिसमें नतीजा आया  कि जिन मरीजों ने केवल दवा ली थी। उनमें 12 फ़ीसदी सुधार देखने को मिला। वहीं, जिन मरीजों को दवा के साथ योग कराया गया था उनमें 48 फ़ीसदी तक सुधार देखने को मिला। 
विज्ञापन


इस अध्ययन के बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या एम्स अस्पतालों के डॉक्टरों ने इसके  बारे में जानकारी दी और बताया कि यह शोध अमेरिका के एक जर्नल में प्रकाशित भी हुआ है। 

छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा एम्स  
एम्स रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। एम्स के प्रवक्ता डॉ आरती विजय ने बताया कि रविवार को ऑनलाइन के माध्यम से योग का लाइव सत्र प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए दर्शक यूट्यूब के टेलीमेडिसिन चैनल पर सुबह 7:00 बजे जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें