फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: यस बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, कंप्यूटर, फर्नीचर समेत कई कागजात जले

Sat, 28 Sep 2019 10:31 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
यस बैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के बुलंदशहर शिकारपुर स्थित यस बैंक की शाखा में शनिवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण बैंक में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य कई सामान जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। वहीं बैंक कर्मी आग लगने से हुए नुकसान का आकलन करने में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग की यह घटना हुई है। 

घटना के बाद रविवार को बैंक प्रबंधन ने कहा कि आग की घटना में किसी की जान नहीं गई है। बैंक में जमा पैसे, कीमती वस्तुएं, ग्राहक रिकॉर्ड और डाटा सुरक्षित हैं। इस मुद्दे पर बैंक संबंधित अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। जल्द ही शाखा का काम सामान्य रूप से शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने खेद जताते हुए ग्राहकों से बैंक की नजदीकी शाखा का उपयोग करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें