फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश की संभावना: आज कोहरे का यलो अलर्ट, 19 और 21 जनवरी की रात सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ

Mon, 19 Jan 2026 02:10 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। 
विज्ञापन
दिल्ली में कोहरे का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 21 जनवरी की रात को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत पर सक्रिय होंगे। इसका असर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर भी पड़ेगा। दिल्ली में बूंदाबांदी देखी जाएगी। इसके साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति में हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते सुबह के वक्त कोहरा भी देखा जाएगा। दूसरी ओर, दिल्ली के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिन तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं जताई है, लेकिन सोमवार को मध्यम से घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को मिली राहत
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। रविवार को सुबह की शुरूआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। हालांकि, दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन, शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक के साथ 24.6 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 53 प्रतिशत रही। 

लोधी रोड पर दर्ज हुआ 6.8 पारा
मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 7.2 और लोधी रोड में 6.8, आया नगर में 7.2 व पालम में 8 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, पालम में सुबह 6:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 350 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग में सुबह 7.30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 250 मीटर तक सीमित रही। वहीं, सफदरजंग इलाके में सुबह 2:30 बजे से हवा शांत हो जाने के कारण दृश्यता शून्य हो गई। वहीं, पालम में सुबह 7:30 बजे 5 किमी प्रतिघंटा की पूर्व-दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ दृश्यता 100 मीटर तक गिर गई। हालांकि, पालम में हल्के कोहरे के बावजूद दृश्यता सुबह 8:30 बजे 300 मीटर तक बेहतर हो गई।

23 जनवरी को बारिश, 20 से 30 की गति से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 जनवरी को बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।
विज्ञापन

24 जनवरी को भी रहेंगे बदरा
मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही बरकरार रहने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। इस दिन दिल्ली में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। एनसीआर के इलाकों में भी इस हफ्ते मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें