फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट, अगले दो दिन गिरेंगी राहत की बौछारें; फिर तेवर दिखाएगा सूरज

Sun, 03 May 2026 07:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 4 से 9 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 4 मई को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह व दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों को राहत मिली है। शनिवार देर रात हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने चढ़ते पारे पर ब्रेक लगा दिया है। इससे लोगों को झुलसाती गर्मी से फौरी राहत मिली। हालांकि, रविवार को तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा और वह परेशान दिखे। वह घर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। शाम और रात के समय गर्म हवाएं चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। वही, बीते 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। साथ ही, दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 70 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 43 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को भी था बारिश का अनुमान
हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अनुमान जताया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक ऐसी कोई स्थिति दर्ज नहीं हो सकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं, जो बढ़कर किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गईं।

कल के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली में 4 से 9 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 4 मई को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह व दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

6 मई से सूरज दिखाएगा तेवर
वहीं, 5 मई को भी बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश के एक-दो दौर आ सकते हैं, हालांकि हवाओं की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रहेगी। 6 मई को तापमान बढ़कर 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है, आंशिक बादलों के बीच दोपहर में गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना है। इसके अलावा, 7 और 8 मई को मौसम सामान्यतः आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और तापमान 37-39 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, 9 मई को मौसम साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें