रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि लोधी रोड पर 39 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर बारिश शून्य रही, जिससे गर्मी और बढ़ गई।
लू का असर बढ़ेगा, फिर राहत की उम्मीद
पश्चिमी विक्षोभ हटने के बाद सतही और निचली स्तर की हवाएं तेज होंगी, जिससे तापमान और बढ़ेगा। तेज धूप और साफ आसमान के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी और दोपहर में लू चल सकती है। हालांकि, 23 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में सप्ताहांत पर बारिश हो सकती है। दिल्ली पर इसका हल्का असर पड़ेगा, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही, 25 से 28 अप्रैल के बीच प्री-मानसून गतिविधियां दिल्ली और आसपास के इलाकों में राहत दे सकती हैं।
मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार
दिल्ली में हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 4 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 245 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 214, नोएडा में 178 और गुरुग्राम में 175 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 130 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 198.1 और पीएम2.5 की मात्रा 61.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।