फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी का यलो अलर्ट: सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, 40.7°C पहुंचा पारा, जानें कल का मौसम

Wed, 22 Apr 2026 09:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

22 अप्रैल को दिल्ली में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। यह सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग की लू की चेतावनी विफल हुई। विस्तार से पढ़ें पूरा पूर्वानुमान-
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बुधवार को लू की स्थिति तो नहीं रही, लेकिन सूरज की तपिश ने हाल बेहाल कर दिया। सूरज के तेवर इतने कड़े रहे कि बुधवार को 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दर्ज हुआ। इससे पहले 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली का रिज इलाका 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि आया नगर में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को तापमान 41 ड्रिग्री और 16 अप्रैल को तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लोधी रोड इलाके में तापमान 40.8 डिग्री और पालम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

वहीं एक बार फिर से लू को लेकर मौसम विभाग की ओर से की गई भविष्यवाणी फेल हो गई। मौसम विभाग ने बीते रविवार को संभावना जताई थी कि 20 से 24 अप्रैल तक लू की स्थिति रहेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन सोमवार-मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम विभाग का अलर्ट फेल हो गया।

बुधवार को यलो अलर्ट को वापस ले लिया गया। हालांकि एक बार विभाग ने 24 व 25 अप्रैल को लू (हीट वेव) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच तापमान 41-43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि सूखी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ की कमी से गर्मी बढ़ रही है। तेज धूप और साफ  आसमान के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें