फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में नहीं टला खतरा, शनिवार को झमाझम बरसेंगे बदरा, 33 और 27 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

Fri, 14 Jul 2023 08:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस कारण से तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे अगले सप्ताह एक से दो दिन तापमान में गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस कारण से तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सुबह 8.30 बजे तक 001.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय है। इस कारण से उतराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उतर प्रदेश, राजस्थान समेत दिल्ली में बारिश हो रही है। हालांकि दिल्ली में इस सप्ताह की शुरुआत के बाद से तेज बारिश का दौर रुका हुआ है।

 

अब विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने व मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33 और 27 डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद 18, 19 व 20 जुलाई को भी मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच रह सकता है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें