फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : आज से तीन दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट, बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन; 6 °C जा सकता है पारा

Mon, 13 Jan 2025 01:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में आज से बुधवार तक घना कोहरा छाएगा। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया। साथ ही, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली पर स्मॉग, सर्दी , प्रदूषण और कोहरे की मार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आज से बुधवार तक घना कोहरा छाएगा। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया। साथ ही, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। इससे न्यूनतम तापमान सात से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा, जोकि 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, सुबह साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

रविवार को धूप नहीं खिली। आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को दोपहर में ठंड के साथ कोहरे से भी राहत मिली। शाम को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, आया नगर में 8.4 व लोधी रोड में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

तीन दिन तक सर्दी के साथ कोहरा सताएगा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, शाम व रात में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 19 और 07 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 78 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें